पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में लोगों की जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ रवाना

गांवों में लोगों की जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत समिति प्रधान लालचंद मेघवाल ने शुक्रवार को स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह बाठ पंचायत समिति के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से दो अक्टूबर तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंचायत समिति मुख्यालय से रवाना किया गया स्वच्छता रथ प्रत्येक गांव में जाकर प्रचार करेगा। उन्होंने बताया सप्ताह के अंतर्गत 29 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की निबंध पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रत्येक उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय से दो-दो छात्र भाग लेंगे। प्रतियोगिता सुबह 11:30 बजे होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पंचायत समिति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान गांवों में उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन कर भी ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।