नवजात की हत्या के आरोपियों को जेल भेजा
गजसिंहपुर. एकदिन की बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक करवाई। पुलिस ने दोपहर बाद चारों आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद ने बताया 67 आरबी (रायसिंहनगर) में एक महिला की एक दिन की बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में महिला के चचेरे भाई मदनलाल, भुआ का लड़का भालाराम, फूफा जीयाराम जीजा विजेंद्रपाल से सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक करवाई।