पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को यूरिया दिलाने, सब्सिडी जारी रखने की मांग

किसानों को यूरिया दिलाने, सब्सिडी जारी रखने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर. पूर्वमंत्री रहे दुलाराम एवं नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल कौशिक ने केंद्र राज्य सरकार से किसानों को पूरी खाद उपलब्ध करवाने, किसानों को दी जा रही सब्सिडी की योजना को चालू रखने एवं पैट्रोल डीजल के दामों में कमी करने की मांग की है। संयुक्त रुप से जारी बयान में पूर्व मंत्री दुलाराम ने बताया कि यूरिया की किल्लत से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान हर रोज कतारों में लगने का लाचार है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से ही यूरिया की खपत का आंकलन कर उपलब्धता करवाई जानी चाहिए थी। अब किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिलने से किसानों की फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जारी सब्सिडी को भी जारी रखी जानी चाहिए। सब्सिडी के अभाव में किसान उन्नत कृषि नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बीपीएल परिवारों गरीबों को सस्ता अनाज एक रुपये किलोग्राम उपलब्ध करवाए जाने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि वे राज्य सरकार के अलावा पीएम को भी मांग पत्र भेजेंगे।