- Hindi News
- बेसहारा गोवंश को बचाने के लिए युवाओं ने उठाया बीड़ा
बेसहारा गोवंश को बचाने के लिए युवाओं ने उठाया बीड़ा
दो सौ पशुओं का करवाया उपचार, खिलाते हैं चारा गुड़
रायसिंहनगर.बेसहाराआवारा घूमते गोवंश को भूखे, प्यासे तड़पते देख युवाओं के एक दल ने गोवंश को बचाने का स्वप्रेरणा से बीड़ा उठाते हुए करीब दो सौ बीमार चलने फिरने में लाचार पशुओं का केवल उपचार करवाया बल्कि उन्हें जिंदा रखने के लिए गोशालाओं में पहुंचाया। एक दिन बीमार गाय को तड़पते देख समाजसेवी राजेश शर्मा, बिट्टू बंसल, धर्मेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, बजरंग नागौरी, राजेश अरोड़ा राजेश सिकरवाल ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया एवं इलाज करवाकर रात्रि को 11 बजे गोशाला में अपने वाहन से भिजवाया।
इसी दिन से इन युवाओं ने गोवंश की रक्षा करने का प्रण ले लिया। तब से हर रोज इस दल के सदस्य शहर में सुबह शाम घूमकर बीमार असहाय पशुओं को चिन्हित कर तुरंत गोशालाओं में ले जाते हैं। इसमें आजाद पिकअप यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने भी पूरा सहयोग किया है। वे अपनी जीप पशुओं को ले जाने के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाते हैं। दल के सदस्य राजेश शर्मा के अनुसार शास्त्रों में गाय में देवताओं का वास माना गया है। देवता तुल्य पूजनीय गोवंश फिर आवारा क्यों घूमें एवं गंदगी खाने को लाचार क्यों हो। इन सब बातों को लेकर वे लोगों को भी गोवंश को आवारा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएस नहर में गिरे एक गोधे को एक गाय को दल के सदस्यों ने निकलावा कर जान बचाई। इसके अलावा 100 छोटे बछड़ों को गोशाला में पहुंचाया है।
पांचसौ रुपए का हराचारा रोज खिलाते हैं
युवाओंका यह दल रोजाना जनसहयोग एवं स्वयं एकत्र कर पांच सौ रुपए का हारा चारा गुड़ गोवंश को खिलाते हैं। शर्मा के अनुसार पशु चिकित्सकों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिलता है। जब भी फोन कर बुलाया जाता है डॉक्टर मौके पर पहुंचते हैं।