पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी पकड़े

पाक जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। बीएसएफ के सजग जवानों ने गुरुवार देर रात घुसपैठ को विफल करते हुए दो बांग्लादेशियों को दबोच लिया। दोनों रायसिंहनगर के पृथ्वीसर सीमा चौकी क्षेत्र से तारबंदी को पार करके पाकिस्तान से ईरान जाने की फिराक में थे। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार को समेजा कोठी पुलिस को सौंप दिया। अब दोनों से संयुक्त पूछताछ केंद्र में पूछताछ की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार पृथ्वीसर सीमा चौकी क्षेत्र के कंपनी कमांडर सुधीर द्विवेदी जवानों के साथ रात को गश्त कर रहे थे। तारबंदी से पहले उन्होंने दो बांग्लादेशियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शाहजान निवासी सिंगदूई तथा शौराब निवासी जागीरपुर माइमन सिंह बांग्लादेश बताया। तलाशी में दोनों से 1379 रुपए भारतीय मुद्रा, बांग्लादेशी मुद्रा के 8 टका दो चाईनीज मोबाइल फोन तथा तीन सिम बरामद हुई।
इनमें दो सिम बांग्लादेश एक सिम भारतीय कंपनी की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में गरीबी के चलते वे पाकिस्तान होते हुए ईरान जाना चाह रहे थे। दोनों उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस से कोलकाता से श्रीगंगानगर पहुंचे थे। फिर बस से सलेमपुरा पहुंचे थे। अब खुफिया एजेंसियां दोनों से विस्तृत पूछताछ करेंगी।
साथ आया बांग्लादेशी दलाल फरार हुआ : जांच में पता लगा कि दोनों को सीमा पार कराने के लिए उनके साथ बांग्लादेशी दलाल सुमन भी आया था। उसने दोनों को सीमा पार करवाकर ईरान पहुंचाने की एवज में प्रत्येक से 55 हजार रुपए लिए थे। उसने झांसा दिया था कि वह ईरान में दोनों को तेल के कुओं वाली एक कंपनी में नौकरी दिलाएगा। यह दलाल रायसिंहनगर तक आया था। फिर बहाने से फरार हो गया। बीएसएफ ने भी दलाल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
रायसिंहनगर में बीएसएफ की कार्रवाई ।
(पकड़े गए बांग्लादेशी।)