- Hindi News
- अवैध रुप से लकड़ियां रखने पर दो आरा मशीनें जब्त
अवैध रुप से लकड़ियां रखने पर दो आरा मशीनें जब्त
रायसिंहनगर. आरामशीनों पर अवैध लकड़ी की कटाई को रोकने को लेकर वन विभाग के रेंजर बलवंत कड़वासरा के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के आरा मशीनों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बिना रिकार्ड के लकड़ी पाए जाने पर दो आरा मशीनों को सीज किया गया। रेंजर बलवंत कड़वासरा ने बताया कि वन विभाग के सहायक वनपाल प्रदीप शर्मा, महीपाल शर्मा बेलदार रामचन्द्र के साथ आरा मशीनों की जांच की गई। जांच में रिकार्ड नहीं दिखाने पर धन्नाराम एवं रामनिवास अवैध रुप से लकड़ी पड़ी थी। इसका रिकार्ड नहीं दिखाने पर आरा मशीनों को सीज कर दिया।