पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसए में 115 बच्चों की आंखों की हुई जांच

एसएसए में 115 बच्चों की आंखों की हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर. एसएसएके तत्वावधान में शुक्रवार को बीआरसी भवन में लो विजन एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। खण्ड संदर्भ के आरपी अमरदीप शर्मा ने बताया कि भौरुका चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर से आए नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रेम प्रकाश, सहायक योगेन्द्र पाल ने ब्लॉक के आंखों की बीमारी से ग्रस्त 115 बच्चों की जांच की। 10 बच्चों को विशेष उपकरण, 75 को चश्मे 1 बच्चे को आपरेशन के लिए करवाने के लिए चिन्हित किया। इस मौकेे पर एडीपीसी हरचंद गोस्वामी, डीसी भूपेन्द्र स्वामी सहित अनेक अधिकारी ब्लॉक चिन्हित बालक-बालिकाएं मौजूद रहे।