- Hindi News
- रायसिंहनगर में माकपा का प्रांतीय सम्मेलन आज से
रायसिंहनगर में माकपा का प्रांतीय सम्मेलन आज से
माकपाकाराज्य स्तरीय तीन दिवसीय सम्मेलन गुरुवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेशभर से आए करीब 245 प्रतिनिधि नरेगा, भ्रष्टाचार, महंगाई एवं किसानों के हितों के विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करेंगे। यह जानकारी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के सचिव मंडल सदस्य दुलीचंद मीना, रामेश्वर लाल कामरेड गुरचरण सिंह मौड़ एवं जिला सचिव श्योपत मेघवाल ने दी। दुलीचंद मीना एवं रामेश्वर लाल ने कहा कि पार्टी का हर तीन साल बाद सम्मेलन होता है तथा इसमें गंभीर मुद्दों पर चर्चा के साथ पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने कहा कि पहली बार तहसील स्तर पर राज्य स्तरीय सम्मेलन हो रहा है।
इस सम्मेलन में सरकार द्वारा नरेगा को बंद करने का विरोध किया जाएगा, नरेगा से आम मजदूर को रोजगार मिल रहा था। भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राकेश ठोलिया सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।