- Hindi News
- राजस्थान में सबसे ठंडा हमारा शहर सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी
राजस्थान में सबसे ठंडा हमारा शहर सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी
ठंड का असर:अस्पताल से बॉर्डर तक
• पूरेदिन गर्म कपड़े पहने रहे लोग
nठंडसे बचने के लिए हीटर अलाव का सहारा
नगरसंवाददाता|श्रीगंगानगर।
पहाड़ोंमेंशनिवार को हुई बर्फबारी का असर श्रीगंगानगर में भी देखने को मिला। यहां दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिनभर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। इसका असर यह रहा कि शहर का दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। पूरे राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे ठंडा जिला रहा। लोगों के लिए सावधानी बरतने की बात यह है कि अगले दो दिन में बूंदाबांदी हो सकती है और ठंड यूं ही बरकरार रह सकती है।
श्रीगंगानगर शहर में सुबह से आसमान में बादलवाही रही। सुबह से ठंडी हवाएं चलती रहीं, जो दोपहर और शाम होते-होते तेज हो गई। शाम को तो हालत यह हो गई कि घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया। जो लोग घरों में थे। वे रजाई-कंबल में दुबके रहे और जो घरों के बाहर भी गए। वे टोपी-मफलर और दस्ताने पहनकर निकले। बादलों के बीच हल्की धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे पाई। ठंड के कारण शाम को पार्कों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का दिन का तापमान 19.7 डिग्री रहा, जो प्रदेशभर में सबसे कम है। रात का तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 14 15 दिसंबर को बादलवाही रहेगी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग ने अचानक ठंड बढ़ने का कारण बर्फबारी के कारण उत्तर पूर्व से आने वाली हवाओं को बताया है।
श्रीगंगानगर. शनिवार को सर्दी से बचाव के लिए आग तापता परिवार।