पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवादी समिति महिलाओं के लिए शुरू करेगी हेल्पलाइन

जनवादी समिति महिलाओं के लिए शुरू करेगी हेल्पलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. माकपाकी महिला जनवादी समिति शीघ्र ही महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगी। यह बात समिति की राज्य सचिव कुसुम सांईवाल ने कही। महिला समिति सचिव रायसिंहनगर में माकपा के तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने आई हुई थीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साईवाल ने कहा कि महिला जनवादी समिति ने कई बार मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया परन्तु मुख्यमंत्री ने मिलना ही उचित नहीं समझा।

प्रिंसिपलके घर में चोरी

श्रीगंगानगर.सदरथाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल के घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक कुंज विहार निवासी जगनलाल नायक 9 एमएल में सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य है। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार शाम प|ी के साथ रिश्तेदार के घर गए थे।