- Hindi News
- कोर्डिनेशन कमेटी संभालेगी गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ का प्रबंधन
कोर्डिनेशन कमेटी संभालेगी गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ का प्रबंधन
रायसिंहनगर. ऐतिहासिकगुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ के प्रबंधन को लेकर उपजे तनाव पर जिला प्रशासन की मध्यस्ता से कंट्रोल कर लिया गया है। इस कारण गुरुद्वारा साहिब से जाब्ता हटा लिया गया है।
अब दोनों पक्षों की कोर्डिनेशन कमेटी 15 अगस्त 2015 तक गुरुद्वारा का प्रबंधन संभालेगी। इस कमेटी की शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक हुई। श्रीगंगानगर में राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, विधायक गुरजंटसिंह बराड़ कलेक्टर की 8 दिसंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए दोनों पक्षों के दो-दो प्रतिनिधि लिए गए हैं। इनका कोर्डिनेटर एडीएम वासुदेव मालावत को बनाया गया है। यह कमेटी 15 अगस्त 2015 तक गुरुद्वारा प्रबंधन, गुरुद्वारा के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना, सिख संगत की भावना के अनुरुप प्रबंधन के लिए चुनाव करवाना एवं ट्रस्टियों के इस्तीफे की कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। शनिवार को उक्त कमेटी के सदस्यों ने एडीएम की अध्यक्षता में गुरुद्वारा साहिब में बैठक की। इस संबंध में मंगलवार को एक और बैठक कर प्रबंधन का चार्ज संभालने की कार्यवाही की जाएगी।