- Hindi News
- भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता को बताएं: आसोपा
भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता को बताएं: आसोपा
कांग्रेसमें नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुशील कुमार आसोपा हरजिंद्र बराड़ ने शनिवार को इंटक यूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल में कुछ नहीं किया। सरकार की इन विफलताओं को ज्यादा से ज्यादा जनता को बताएं।
सरकार जनता के पैसे को जश्न में उड़ा रही है। 15 जैड निवासी आसोपा जलदाय विभाग में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पद से रिटायर हुए हैं।
वहीं बराड़ रायसिंहनगर पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। इस दौरान इंटक अध्यक्ष दुर्गाराम शर्मा, संजय धारीवाल, रामदेव ढाका सहित कई लोग मौजूद थे।