शोषण मुक्त समाज के लिए संघर्ष का संकल्प
रायसिंहनगर. भारतकी कम्युनिस्ट पार्टी का 21 वां राज्य स्तरीय समाज को शोषण मुक्त बनाने के लिए संघर्ष के संकल्प के साथ सम्पन्न हो गया।
सम्मेलन में शनिवार को तीसरे दिन जनहित के मुद्दों पर बहस के बाद निर्णय लिए गए। कालू थोरी ने बताया कि सम्मेलन में तय हुआ कि किसी भी कीमत पर फासीवाद ताकतों की विभाजनकारी विध्वसंकारी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभिन्न मुद्दों पर जनता को लाम बद कर केन्द्र राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ माकपा संघर्ष करेगी। किसानों एवं मजदूरों के हितों की सुरक्षा के लिए माकपा अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी एवं चिकित्सा सहित जन हित के मुद्दों के लिए पार्टी संघर्ष करेगी।