पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकरणपुर-रायसिंहनगरमार्ग पर शुक्रवार रात को गांव 47 एफ पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बुरी तरह से घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के भाई ने स्थानीय पुलिस थाने में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर बाइक को टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम को लगभग सात बजे राजाराम पुत्र सुखराम बावरी उम्र ३५वर्षनिवासी 23 गजसिंहपुर से अपने गांव 23 जाने के लिए श्रीकरणपुर की ओर रहा था और श्रीकरणपुर की और से जगदेवसिंह ट्रैक्टर पर श्रीकरणपुर से अपने गांव जा रहा था। गांव 47 एफ के पेट्रोल पंप के पास सड़क खराब होने के कारण ट्रैक्टर का अगले चक्के का स्पेंडल टूट गया और टायर निकलकर दूर जा गिरा टायर निकलने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान सामने से रहे बाइक की ट्रैक्टर से भिड़न्त हो गई।

जिससे बाइक चालक राजाराम बुरी तरह घायल हो गया। घायल को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां गंभीर अवस्था में उसे श्रीगंगानगर रैफर कर दिया। इलाज के दौरान बाइक चालक की शनिवार को मौत हो गई।