पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डवासियों ने भामाशाह टीम को किया सम्मानित

वार्डवासियों ने भामाशाह टीम को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर. भामाशाह योजना में पंजीयन के लिए शहरी क्षेत्र के वार्ड 11, 12, 13 14 के लिए आदर्श बाल विद्यालय के पास हनुमान मंदिर में लगे शिविर में 700 परिवारों के 2800 लोगों का पंजीयन किया गया। शिविर के समापन पर शनिवार शाम को नगरपालिका के कर्मचारियों एवं भामाशाह टीम को वार्ड के लोगों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।ईओ ने बताया कि शिविर में भामाशाह के साथ 300 लोगों के आधार कार्ड, पीएनबी बैंक में 813 महिलाओं के एवं जनधन योजना में 961 खाते जीरो बैलेंस पर खोले गए।