पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोनों पक्षों की कोर्डिनेशन कमेटी संभालेगी गुरुद्वारा का प्रबंधन

दोनों पक्षों की कोर्डिनेशन कमेटी संभालेगी गुरुद्वारा का प्रबंधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को एक और बैठक कर प्रबंधन का जिम्मा सौंपा जाएगा

भास्करन्यूज|रायसिंहनगर

ऐतिहासिकगुरुद्वाराबुड्ढाजोहड़ के प्रबंधन को लेकर उपजे तनाव पर जिला प्रशासन की मध्यस्ता से कंट्रोल कर लिया गया है। इस कारण गुरुद्वारा साहिब से जाब्ता हटा लिया गया है।

अब दोनों पक्षों की कोर्डिनेशन कमेटी 15 अगस्त 2015 तक गुरुद्वारा का प्रबंधन संभालेगी। इस कमेटी की शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक हुई। श्रीगंगानगर में राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, विधायक गुरजंटसिंह बराड़ कलेक्टर की 8 दिसंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए दोनों पक्षों के दो-दो प्रतिनिधि लिए गए हैं। इनका कोर्डिनेटर एडीएम वासुदेव मालावत को बनाया गया है। यह कमेटी 15 अगस्त 2015 तक गुरुद्वारा प्रबंधन, गुरुद्वारा के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना, सिख संगत की भावना के अनुरुप प्रबंधन के लिए चुनाव करवाना एवं ट्रस्टियों के इस्तीफे की कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। शनिवार को उक्त कमेटी के सदस्यों ने एडीएम की अध्यक्षता में गुरुद्वारा साहिब में बैठक की। इस संबंध में मंगलवार को एक और बैठक कर प्रबंधन का चार्ज संभालने की कार्यवाही की जाएगी।

उधर इस कमेटी के गठन के बाद प्रबंधन को लेकर उपजा तनाव थम गया है। मुकलावा एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में पूर्णत: शांति है। हालांकि पुलिस जाब्ता तनाव नहीं होने से हटाया गया है परन्तु पुलिस निगरानी रखे हुए है। शनिवार को एडीएम वासुदेव मालावत, एसडीएम रतनकुमार, डीएसपी रामप्रताप, मनोनीत सदस्य गुरप्रतापसिंह, दरबारासिंह, जगजीतसिंह हरदयालसिंह ने शनिवार को गुरुद्वारा में जाकर स्थिति का जायजा लिया एवं प्रबंधन को लेकर बैठक की। इस मौके पर गुरुद्वारा में शांति व्यवस्था को लेकर अरदास की गई।

पुलिस के अनुसार गुरुद्वारा स्थल पर शांति होने से संगत का आना-जाना शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को गुरुद्वारा क्षेत्र में धारा 144 प्रभावी होने के बावजूद तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ ने दोपहर पौने 12 बजे गुरुद्वारा पहुंचकर मनोनीत 15 सदस्यीय कमेटी को गुरुद्वारे के प्रबंधन का जिम्मा सौंप दिया था। इसके बाद से वहां तनाव चल रहा था और धारा 144 प्रभावी थी।

रायसिंहनगर. बैठक में मौजूद कमेटी सदस्य चर्चा करते हुए।