पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवादी महिला समिति शुरू करेगी हेल्पलाइन

जनवादी महिला समिति शुरू करेगी हेल्पलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर. माकपाकी महिला जनवादी समिति शीघ्र ही महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगी। यह बात समिति की राज्य सचिव कुसुम सांईवाल ने कही। महिला समिति सचिव माकपा के तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने यहां आई हुई थीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साईवाल ने कहा कि महिला जनवादी समिति ने कई बार मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया परन्तु मुख्यमंत्री ने मिलना ही उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि जनवादी महिला समिति को किसी भी महिला पर अत्याचार होने की जानकारी मिलने पर उसे न्याय दिलाने के लिए प्रयास करती है।