पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व विधायक अमराराम बने माकपा राज्य कमेटी के राज्य सचिव

पूर्व विधायक अमराराम बने माकपा राज्य कमेटी के राज्य सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माकपाके राज्य स्तरीय सम्मेलन में शनिवार को राज्य कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें राज्य सचिव पूर्व विधायक अमराराम को चुना गया। राज्य सचिव मंडल में पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, वासुदेव, रविन्द्र शुक्ला, सुमित्रा, दुलीचंद, फूलचंद, रामेश्वर वर्मा को चुना गया। राज्य कमेटी में आर.के. स्वामी, नवरंगसिंह चौधरी, संजय माधव, श्योपत मेघवाल, कालू थोरी, दुर्गा स्वामी, हरफूलसिंह, लक्ष्मण सेन, राजेन्द्र साइवाल, नारायण डूडी, रामप्रसाद जांगिड़, रामसिंह, लालचंद भादू, महादेव, बीएस मील, हजारीलाल शर्मा, पूर्व विधायक पेमाराम एवं आमंत्रित सदस्यों में कुसुम साइवाल, रामरतन बागडिय़ा, जयराम, मोहनसिंह, सुमेरसिंह बाबूलाल को चुना गया।

माकपा के राज्य सचिव चुने जाने पर रायसिंहनगर के कार्यकर्ता शॉल

ओढाकर अमराराम काे सम्मानित करते हुए।