- Hindi News
- रायसिंहनगर : दो बाइक भिड़ी, पिता की मौत, बेटा घायल
रायसिंहनगर : दो बाइक भिड़ी, पिता की मौत, बेटा घायल
रायसिंहनगर| गांव17 पीएस के पास शुक्रवार को दो बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। जानकारी अनुसार गांव 34 पीएस निवासी दिलबाग सिंह उसका पुत्र रविंद्र दोनों मुकलावा थाना क्षेत्र के गांव पांच पीएस में अपने रिश्तेदार की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के बाद लौट रहे थे। 17 पीएस के पास सामने से आई बाइक पर सवार बलविंद्र सिंह निवासी 24 पीएस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई भिड़ंत में दिलबाग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रविंद्र सिंह को घायल अवस्था में रायसिंहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकलावा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।