- Hindi News
- लाइनों में लगे किसान, फिर भी नहीं मिली यूरिया
लाइनों में लगे किसान, फिर भी नहीं मिली यूरिया
जिलेमें जैतसर, श्रीिवजयनगर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर में यूरिया खाद के लिए मंगलवार को भी किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ा।
यूरिया खाद की किल्लत के चलते मंगलवार को जैतसर कस्बे में एक निजी फर्म पर पहुंची यूरिया कृषि अधिकारियों की निगरानी में वितरित की गई। यूरिया आने के बाद चार घंटे तक कतार में लगने के बाद भी अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल पाई।
अनूपगढ़रायसिंहनगर क्षेत्रमें यूरिया खाद का संकट नहरों में पानी आने के बाद से लगातार जारी है। खाद लेने के लिए किसान परेशान हो रहे है। धानमंडी में मंगलवार को दूसरे दिन लगातार यूरिया खाद के डीलर प्रकाश ब्रादर्स और सतीश ब्रादर्स तथा क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर किसानों की लंबी लाइनें लगी रही। कृषि विभाग ने पर्ची से वितरण करवाई और व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया।
श्रीविजयनगर.रबीकी बिजाई के महत्त्वपूर्ण समय में किसानों को यूरिया खाद के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान खाद के लिए सुबह जल्दी आकर लाइनों में खड़े हो जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।