पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइनों में लगे, फिर भी नहीं मिली यूरिया

लाइनों में लगे, फिर भी नहीं मिली यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगानगर. यूरिया खाद की किल्लत के चलते मंगलवार को कस्बे में एक निजी फर्म पर पहुंची यूरिया कृषि अधिकारियों की निगरानी में वितरित की गई। यूरिया आने के बाद चार घंटे तक कतार में लगने के बाद भी अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल पाई।

जानकारी के अनुसार यूरिया पहुंचने की खबर मिलने पर क्षेत्र के सैकडों किसान सुबह से ही इक्कठा होने शुरू हो गए। बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने पर एक बार तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकान पर 1500 बैग आने पानी की पर्ची पर पांच बैग वितरण के चलते स्टॉक चार घंटे बाद ही समाप्त हो गया।
बैग कम आने के कारण अधिकांश किसान खाद लेने से वंचित रह गए। कई किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा।

खाली हाथ लौटे

अनूपगढ़. क्षेत्र में यूरिया खाद का संकट नहरों में पानी आने के बाद से लगातार जारी है। खाद लेने के लिए किसान परेशान हो रहे है। धानमंडी में मंगलवार को दूसरे दिन लगातार यूरिया खाद के डीलर प्रकाश ब्रादर्स और सतीश ब्रादर्स पर किसानों की लंबी लाइनें लगी रही।
खाद के लिए हो रही मारामारी का आलम यह चल रहा है कि किसान परिवारों की महिलाएं भी खाद लेने के लिए लाइनों में लगी। डीलरों ने खाद का वितरण कृषि विभाग द्वारा जारी पर्चियों के आधार पर किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार दोनों दिन तीन-तीन हजार बैग यूरिया के आए और उसी समय वितरण हो गए। खाद के संकट से परेशान किसानों ने बताया कि वर्तमान में नहरों में पानी चल रहा है, ऐसे में खाद की आवश्यकता अहम बनी हुई है, किसान गेहूं तथा सरसों की फसल में पानी के साथ ही यूरिया भी डाल रहे हैं।
कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक पृथ्वीराज ने बताया कि संभवतया बुधवार तक जिला मुख्यालय पर इफको खाद का रैक लग जाएगा, उसमें से भी अनूपगढ़ के लिए खाद मिलेगी। कृषि विभाग ने पर्ची से वितरण करवाई और व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया।

अधिकांश रहे वंचित

रायसिंहनगर. सरसों गेहूं की फसल के लिए किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने से मारामारी मची हुई है। पिछले कई दिनों से किसानों की क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं किसान सेवा केन्द्रों पर खाद के लिए चक्कर लगाने को लाचार हो रहे हैं। इस बीच मंगलवार को नई धान मंडी स्थित किसान एग्रो सेवा केंद्र पर खाद आने की सूचना पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग गई।