पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे के लिए 4 घंटे नहीं उठाया शव

मुआवजे के लिए 4 घंटे नहीं उठाया शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवलखाहाकममें बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे लोहे के विद्युत पोल में करंट आने से एक किशोर (15) की दर्दनाक मौत हो गई। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पांच लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर करीब 4 घंटे तक शव नहीं उठने दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम भगवती प्रसाद प्रजापति, एसएचओ नारायणदान , विद्युत निगम के गजसिंहपुर सहायक अभियंता जेएस बराड़ एवं कनिष्ठ अभियंता अनूप गौड़ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लिखित आश्वासन के बाद परिजनों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, राकेश पुत्र निराणाराम बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे घर से बाहर लक्ष्मणराम की चौकी पर बैठा था। पास में ही बिजली का लोहे का पोल लगा था। वह जब पोल के पास से निकलने लगा तो उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में गया। इससे उसकी मौत हो गई। पोल में करंट आने की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत निगम के गजसिंहपुर कार्यालय को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद एक घंटे देरी से बिजली प्रवाह बंद किया गया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।

ग्रामीण शंकरलाल वर्मा, अमरचंद, महावीर कालू ने बताया कि गांव में लगे बिजली पोल पुराने हैं। करंट आने की शिकायत ग्रामीणों ने विभाग से कई बार की है, लेकिन समय रहते पोल सही नहीं किए जाने से किशोर काल का ग्रास बना है। बाद में एसडीएम ने जिला कलेक्टर को मामले से अवगत कराया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने भी अधीक्षण अभियंता से मामले के बारे में तथा ग्रामीणों की मुआवजे की मांग से अवगत कराया। जिस पर जिला अधिकारियों के निर्देशों पर सहायक अभियंता ने लिखित में पांच लाख रुपए का मुआवजा 15 दिन में कराने का आश्वासन दिया। सहमति के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

यूंहुआ करंट प्रवाहित: विद्युतपोल से एक कटी हुई सर्विस वायर छू रही थी। इससे पोल उसके साथ लगी लोहे की तार में करंट गया और हादसा हो गया।

रायसिंहनगर. एसडीएम भगवती प्रसाद प्रजापति ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए।