पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसटीएफआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से श्रीगंगानगर में

एसटीएफआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से श्रीगंगानगर में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसटीएफआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से श्रीगंगानगर में

रायसिंहनगर. श्रीगंगानगरमें होने वाले स्कूल टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया एसटीएफआई के 6 वें राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रचार-प्रसार के साथ सम्मेलन में शिक्षकों के अधिक संख्या में भाग लेने के लिए व्यापक संपर्क किया है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए रायसिंहनगर से 15 फरवरी को प्रात: 8 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के नजदीक से बसें रवाना होंगी। राजस्थान शिक्षक संघ के तहसील मंत्री राजेश भणभैरु ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 10 बजे श्रीगंगानगर में रामलीला मैदान में आम सभा होगी जिसमें सांसद सीताराम येचुरी, एसटीएफआई के जनरल सेक्रेटरी के. राजेन्द्रन पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे गंगा पैलेस में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए सम्मेलन शुरु होगा।