- Hindi News
- आरयूबी के लिए नगरपालिका ने अतिक्रमण को किया चिन्हित
आरयूबी के लिए नगरपालिका ने अतिक्रमण को किया चिन्हित
आरयूबीनिर्माण के कारण दशमेश पैट्रोल पम्प की तरफ सड़क की चौड़ाई कम होने से वाहनों की निकासी मुश्किल हो रही है। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क पर हुए अतिक्रमण को पालिका ने चिन्हित किया है।
चिन्हित की गई तीन दुकानों को हटाने की कार्यवाही भी नगरपालिका द्वारा इस सप्ताह में की जाएगी। नगरपालिका के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरयूबी के पूर्व की ओर गंगानगर रोड़ की चौड़ाई कम हो गई है। इसमें तीन दुकानें अतिक्रमित पायी गई है जबकि एक दुकान पालिका द्वारा 12 गुणा 16 की अलॉटशुदा है। ऐसे में अतिक्रमित को हटाया जाएगा वहीं अलॉटशुदा दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए बोर्ड से मंजूरी ली जाएगी।
वर्तमान में दशमेश पैट्रोल पम्प की ओर जाने के लिए मात्र इस फीट जगह ही बची है। जगह कम होने से कई बार वाहनों की निकासी मुश्किल होती है। दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।