पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

पांच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| औषधिविभाग के जिले में कई जगह मेडिकल स्टोर्स में निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिली। इस कारण 5 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए।
सहायक औषधि नियंत्रक अशोक मित्तल ने बताया कि गंगानगर में भारत नगर के आरबोरेटम माइड्रोज फार्मास्यूटिकल का 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक, रत्तेवाला गांव के मखीजा मेडिकल स्टोर का 25 सितंबर के लिए, रायसिंहनगर में मोकमवाला में भूपेंद्र मेडिकल हॉल का 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, गंगानगर में स्वामी दयानंद मार्ग में द्रोपदी मेडिकल एजेंसी का 29 सितंबर के लिए तथा गंगानगर के खुशबू मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 29 सितंबर से 28 अक्टूबर तक निलंबित किया है।