- Hindi News
- फिरोजपुर फीडर की मरम्मत के लिए आंदोलन करेंगे किसान
फिरोजपुर फीडर की मरम्मत के लिए आंदोलन करेंगे किसान
पंजाबकी फिरोजपुर फीडर नहर की मरम्मत कराने के लिए किसान संघर्ष समिति जिले के किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेगी। इसके लिए गांवों में प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को गांव 22 जेड में किसानों की बैठक हुई। इसमें पंजाब में आरडी 55 मल्लांवाली हेड से लेकर आरडी 186 बालेवाला हेड तक फिरोजपुर फीडर के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने की सीडी दिखाई गई। किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता सुभाषचंद्र सहगल ने बताया कि इसके लिए किसानों की मांग थी कि अगले वर्ष अप्रैल में 15 दिन से ज्यादा नहरबंदी नहीं ली जानी चाहिए। जेड माइनर की टेल पर पूरा पानी उपलब्ध कराने के लिए साधुवाली हेड पर 9 फुट तक जलस्तर रखने की मांग की गई। किसान दशहरे के बाद 18 जेड गुरुद्वारे में बैठक करेंगे। किसानों के अनुसार, फिरोजपुर फीडर की हाल खस्ता होने की वजह से ही उन्हें जुलाई, अगस्त में कम पानी मिला। अब भी ज्यादा पानी नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार को अपनी हिस्सा राशि देकर फीडर की जल्द मरम्मत करानी चाहिए। बैठक में प्रवक्ता सुभाषचंद्र सहगल के अलावा डिप्टी सिंह, सुखदर्शन सिंह, बेअंत सिंह, सर्वजीत सिंह, जसमिंद्र सिंह, जसकरण सिंह आदि उपस्थित थे।
आजरायसिंहनगर एरिया में बैठकें
संघर्षसमिति के प्रवक्ता सुभाषचंद्र सहगल ने बताया रविवार को रायसिंहनगर एरिया में किसानों से संपर्क किया जाएगा। ग्राम पंचायत 16 पीएस के विभिन्न गांवों में बैठक कर किसानों को बताया जाएगा कि गंगनहर में कम पानी मिलने की वजह फिरोजपुर फीडर का क्षतिग्रस्त होना है।