पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुत्री को पीटने से खफा पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

पुत्री को पीटने से खफा पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर. प|ी द्वाराबच्ची को बेरहमी से पीटने से खफा हुए गांव 22 पीटीडी में अर्जुनराम नायक ने गुस्से में आकर प|ी का गलाघोंट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अर्जुनराम स्वयं पुलिस थाना समेजा में पेश हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। समेजा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को अर्जुनराम की प|ी वीना ने सुबह करीब 11 बजे अपनी पुत्री को बेलन से जब बेरहमी से पीटा तो इससे अर्जुनराम को गुस्सा गया तथा उसने वीना का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रामप्रताप मौके पर पहुंचे तथा समेजा थानाधिकारी अवकाश पर होने से मुकलावा थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।