इंदू बनी पहली महिला प्रधान
रायसिंहनगर पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा ने फिर अपना कब्जा बरकरार रखा है। प्रधान पद के लिए शनिवार को हुए निर्वाचन में इंदू सारस्वत ने कांग्रेस की मनजीत कौर को परास्त किया। इंदू सारस्वत को 13 कांग्रेस की मनजीत कौर को मात्र 4 मत ही मिले। भाजपा को 19 जोन में से 11 पर विजय मिली थी। दो निर्दलीयों ने भी भाजपा के समर्थन में मत दिया। जबकि माकपा की विद्या जोन नंबर 16 की निर्दलीय प्रत्याशी सुखप्रीत कौर ने मतदान नहीं किया। शाम 5:10 बजे परिणाम घोषित होते ही भाजपा के अरुण शर्मा, पार्षद विजय सारस्वत, देवीलाल बिश्नोई, जेठमल सेठिया सहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एवं रंग गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई।