- Hindi News
- स्वाइन फ्लू ने रायसिंहनगर में भी दी दस्तक, दो रोगी मिले
स्वाइन फ्लू ने रायसिंहनगर में भी दी दस्तक, दो रोगी मिले
रायसिंहनगर. स्वाइनफ्लू की रायसिंहनगर क्षेत्र में दस्तक हो गई है। स्वाईन फ्लू के दो रोगी पाए जाने की जानकारी मिली है। इससे चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया। मिली जानकारी अनुसार गांव 14 एमएल में विद्यादेवी प|ी रामकुमार एवं गांव 13 पीएस में अवतारसिंह पुत्र वीरसिंह को स्वाईन फ्लू होने की जानकारी मिलने पर चिकित्सकों के दल ने दोनों गांवों में पहुंचकर पीडि़तों के परिजनों एवं उनके सम्पर्क में रहे ग्रामीणों को स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए टेबलेट दी है। विद्यादेवी का श्रीगंगानगर में एवं अवतार सिंह का बीकानेर के पीबीएम में उपचार होना बताया गया है।