- Hindi News
- रायसिंहनगर: माकपा के राज्य सम्मेलन में होगी आम सभा
रायसिंहनगर: माकपा के राज्य सम्मेलन में होगी आम सभा
माकपाके11 दिसंबर से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान पहले दिन रामलीला मैदान में सभा का आयोजन होगा। माकपा के जिला सचिव श्योपत मेघवाल ने बताया कि सभा को माकपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात एवं राज्य प्रभारी पूर्व सांसद हन्नान मौला सहित पूर्व विधायक अमराराम, हेतराम बेनीवाल, राज्य सचिव वासुदेव शर्मा भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन 13 दिसंबर तक चलेगा। राज्य स्तरीय सम्मेलन पहली बार रायसिंहनगर में आयोजित हो रहा है इसको लेकर माकपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं तथा जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम सभा को सफल बनाने के लिए जिला परिषद सदस्य कालू थोरी, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राकेश ठोलिया, रामस्वरुप नायक, रविंद्र तरखान, भवानीशंकर पंवार, छात्र नेता रवि मालिया, सुरेंद्र महिया, गोपाल मेघवाल आदि ने सोमवार को विभिन्न गांवों में लोगों से जनसंपर्क किया।