पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने बुड्ढा जोहड़ गुरुद्वारे में निषेधाज्ञा 17 तक बढ़ाई

प्रशासन ने बुड्ढा जोहड़ गुरुद्वारे में निषेधाज्ञा 17 तक बढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वाराबुड्ढाजोहड़ में प्रबंध समिति को लेकर उपजे विवाद के चलते प्रशासन ने धारा 144 को 17 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इससे पहले निषेधाज्ञा 7 दिसंबर तक लगाई गई थी। मामला सुलझाने को लेकर हालांकि जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। लेकिन मौके पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अभी तैनात है एवं पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। गौरतलब है कि गत 23 नवंबर को श्री अकाल तख्त के निर्देशों पर जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ ने यहां आकर गुरुद्वारा प्रबंधन को देख रहे ट्रस्ट को भंग करने का फरमान सुनाकर 15 सदस्य समिति को मनोनीत कर दिया था। इस पर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुद्वारा प्रबंधन में दखल को लेकर गहरा रोष व्यक्त था। गत दिनों श्रीगंगानगर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से मामले में कार्यवाही की मांग की थी। 23 नवंबर से ही पुलिस प्रशासन मामले को लेकर मौके पर तैनात रहा है।