पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा दे रही हिंदुत्व को बढ़ावा: प्रकाश करात

भाजपा दे रही हिंदुत्व को बढ़ावा: प्रकाश करात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माकपाकेराष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात ने भाजपा पर देश में हिंदुत्व को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने देश के केंद्रीय नेतृत्व पर औद्योगिक घरानों के इशारों पर काम करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व पूंजीवाद पर भी जमकर निशाना साधा। वे गुरुवार को यहां रामलीला मैदान में आयोजित माकपा के राज्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर करात ने कहा कि राजस्थान प्रदेश को दक्षिणपंथी हमले का केंद्र बनाने की साजिश रची जा रही है। इसके पीछे उन्होंने भाजपा की हिंदुत्व की नीतियों व्यवसायिक घरानों को जिम्मेदार बताया। करात ने कहा कि कार्पोरेट घरानों के इशारों पर कानूनों में बदलाव किए जा रहे हैं जिससे श्रमिकों के हितों को सीमित कर दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत केंद्र सरकार मनरेगा को समाप्त किए जाने का प्रयास कर रही है। योजना में श्रम मद को घटा दिया गया है तथा बजट में भारी कमी कर दी गई है। श्रम कानून में बदलाव कर उसे व्यावसायिक घरानों के अनुकूल बनाया जा रहा है। उन्होंने राज्य की वसुंधरा सरकार पर आरोप लगाया कि श्रम कानून भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर राज्य सरकार केंद्र सरकार से ज्यादा उतावली है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को केंद्र सरकार की प्रयोगशाला बनाने का काम किया जा रहा है।