दो युवकों पर विवाहिता को भगा ले जाने का केस, एक पकड़ा गया
भास्कर संवाददाता|रायसिंहनगर
पुलिसथाना के गांव 37 पीएस में विवाहित महिला को भगाकर ले जाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक युवक को महिला के परिजनों ने मौके पर पकड़ लिया। दूसरे बाइक पर विवाहिता को लेकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक के पिता ने विवाहिता के परिजनों पर उसके लड़के को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। एसआई देवीलाल ने बताया कि गांव 37 पीएस के जग्गासिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवा कर आरोप लगाया कि बुधवार की रात को दो जने उसकी चचेरी बहन मेनका कापड़िया को जबरन ले जा रहे थे। परिजनों ने मौके पर हरजिंद्र पुत्र मक्खन सिंह को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस को सौंपा है। दूसरा अज्ञात युवक मेनका को लेकर फरार हो गया। उधर इस मामले में मक्खनसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा कर आरोप लगाया है कि उसका लड़का हरजिन्द्र बुधवार की रात्रि को चारा लेने गांव की रोही में गया था। जहां आरोपी अल्लड़, जुगलकिशोर, उसकी प|ी मीरो बाई सहित एक दर्जन लोगों ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट की। मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं।