सरकारी स्कूलों में निशुल्क बिजली कनेक्शन
रायसिंहनगर|बिजली कनेक्शनसे वंचित स्कूलों में बिना किसी डिमांड नोट के कनेक्शन दिए जाने के सरकार ने आदेश दिए हैं। स्कूल की फाइल जमा करवाने की राशि के अलावा कोई राशि नहीं ली जाएगी। बीईईओ राकेश त्यागी ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है। ऐसे 118 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कनेक्शन के करने निर्देश दिए गए हैं।