- Hindi News
- राजाखेड़ा क्षेत्र में छह घंटे िबजली सप्लाई के निर्देश
राजाखेड़ा क्षेत्र में छह घंटे िबजली सप्लाई के निर्देश
राजाखेड़ा. क्षेत्रमें जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने ग्राम पंचायत सिघावली एवं सिकरौदा में जन सुनवाई की। सिघावली कला में जन सुनवाई के दौरान आई शिकायतों पर कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से निस्तारण के निर्देश दिए।
सिघावली कला को अटैचमेंट किए जाने से राशन वितरण में रही समस्याओं की शिकायतों पर रसद अधिकारी को समस्याएं निबटाने के आदेश दिए। वहीं किसानों ने तीन घंटे की लाइट में भी कटौती की जाने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने छह घंटे की लाइट देने को विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही गांव की टूटी पडी सडक पर जिला कलेक्टर के पहुंचने से पहले ग्रेवल डलवाकर लीपापोती किए जाने की ग्रामीणों द्वारा की शिकायत पर पीडब्लूडी के एक्सईएन प्रदीप वर्मा को लताड लगाई और तीन दिन में सडक को दुरस्त किए जाने के निर्देश दिए। ग्राम सिघावली खुर्द में ग्रामीणों ने पशु चोरी की समस्या बताई एवं सीमा पर चौकी स्थापित करने की मांग उठाई। जिस पर कलेक्टर ने चौकी स्थापित कराने का आश्वासन दिया और विद्यालय में खराब पडे हैडपम्प को ठीक कराने के आदेश दिए। सरपंच विजयपाल सिह ने पूर्व में स्वीकृत 33 केवीए ग्रिड स्टेशन का काम अब तक प्रारम्भ होने पर निगम की शिकायत की और कार्य को शुरु कराने की मांग की। उसके बाद कलेक्टर ने ग्राम सिकरौदा में पहुंचकर लोगों की समस्याओ को सुना और मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके बाद जिला कलेक्टर उटंगन नदी पर बनाए जा रहे एनिकट निरीक्षण के लिए पहुंचे और कार्य में गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं पाए जाने पर अधिकारियों को हिदायत दी कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य का समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राजाखेड़ा. िसंघावली कला में जन सुनवाई करते जिला कलेक्टर।