पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाखेड़ा. क्षेत्रके बाबा पीतमगिरि मा विद्यालय मरैना में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ राजाखेड़ा के दो दिवसीय कार्यक्रम, साधारण सभा एवं वार्षिक अधिवेशन का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेन्द्र सिंह राना ने ध्वजारोहण कर अधिवेशन का समापन किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से स्काउटिंग को शिक्षण संस्थाओं में अनिवार्य किया गया है। विद्यालयों में प्रति सप्ताह दो कालांस स्काउटिंग गतिविधियों का संचालन किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों की साहसिक गतिविधियों, प्रकृति अवलोकन, समाज सेवा के अवसर मिल सकें। सीओ स्काउट गजेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रकृति से छेड़छाड़, पर्यावरण प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाओं के खतरों से निजात पाने के लिए विद्यालयों में नेशनल ग्रीन कोर योजना के तहत इको क्लब लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महती भूमिका निभा रहे है। उन्होंने जनवरी 2015 को जयपुर मे प्रस्तावित राष्ट्रीय मंजूरी के बारे में भी जानकारी दी। स्काउटिंग के माध्यम से चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य, सदाचार, सु नागरिकता के गुणों का विकास होता है। कार्यक्रम मे बोलते हुए रमेश तिवारी ने स्काउट को प्रवेश से लेकर राष्ट्रपति अवार्ड तक क्रमोन्नत करने एवं सभी प्रशिक्षणों के बारे में बताया। सचिव विनोद राजौरिया ने 2013 से 2014 तक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों को जोडने एवं विधिवत स्काउट गतिविधि को सुचारु रुप से चलाने की अपील की जिससे स्थानीय संघ प्रगति करे।

राजाखेड़ा. समापन समारोह उपस्थित स्काउट।