पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाखेड़ा. थानापुलिस ने मघ्यप्रदेश के पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बलवीर सिंह कस्वां ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर राजाखेड़ा बाइपास रोड की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही गश्त कर रही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। जिसमें उसके पास से एक अवैध देशी 315 बोर का एक कट्टा मिला। जिसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रभू पुत्र रोशन सिंह ठाकुर निवासी रतन बसई थाना अम्बाह मध्यप्रदेश बताया। जिस पर स्थानीय पुलिस ने अम्बाह पुलिस से संपर्क किया। इस दौरान अम्बाह पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर मध्य प्रदेश के महुआ थाने से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने अन्य ईनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा है।

पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश।