दीक्षित बने प्रदेश अघ्यक्ष
राजाखेडा| पत्रकारअधिकार संघ के राष्ट्रीय अघ्यक्ष मनोज शर्मा कौशल द्वारा राजाखेड़ा निवासी उत्तम दीक्षित को राजस्थान में पत्रकार अधिकार संघ का प्रदेश अघ्यक्ष बनाया है। पत्रकार अधिकार संघ पिछले छः वर्षो से पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत रहा है। दीक्षित की नियुक्ती से भरतपुर संभाग के पत्रकारों में संगठानात्मक मजबूती आएगी। जिससे पत्रकार जगत में नए आयाम का विकास होगा। दीक्षित को प्रदेश अघ्यक्ष बनाए जाने पर राजाखेड़ा पत्रकार संघ ने हर्ष व्यक्त किया।