बच्चों को खिलाईं कृमि नाशक गोलियां
राजाखेड़ा | कस्बेके राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूतेश्वर में कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को एलबेन्डाजोल गोलियां खिलाई गई। आचार्य राकेश उदैनिया ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से सभी विद्यालयों में एलबेन्डाजोल की गोलियां खिलाई जा रही हैं। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक वर्णेन्द्र कुमार मुदगल ने उपस्थित छात्रों को गोलियां खिलाने में सहयोग किया एवं बच्चों को हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर इन्दल सिंह, शोभा तिवारी, भारती, डिंपल आदि थे।