पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति कराएगी बाल प्रतियोगिता

समिति कराएगी बाल प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाखेड़ा. तालुकाविधिक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन लाल सोनी न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाखेड़ा के निर्देश पर तालुका स्तर पर विधिक सेवा दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों में विधिक जागृति के लिए पोस्टर, पेंटिंग, वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी तालुका सचिव सुशील कुमार जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के जरिए विधिक चेतना अभियान चलाया जा रहा है। सचिव ने बताया कि स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 18 सितंबर तथा ब्लाक स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं 26 से 30 सितंबर तक होगी। इसी तरह आगामी चरणों में क्रमशः जिला संभागीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।