- Hindi News
- स्थगन आदेश के बाद भी भूमि पर ईटों की थपाई का प्रयास
स्थगन आदेश के बाद भी भूमि पर ईटों की थपाई का प्रयास
राजाखेड़ा. कस्बे के मनोज कुमार शर्मा ने जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम से स्थगन के आदेश के बावजूद भी कृषि भूमि पर ईंटों की थपाई किए जाने की शिकायत दी है।
उसने बताया कि उसके खेत में एक भट्टा मालिक द्वारा ईट थपाई के लिए जबरन मिट्टी को खोदकर एकत्रित कर दिया है। जबकि इस भूमि पर दीवानी के तहत मुकदमा विचाराधीन है। न्यायालय ने स्थगित आदेश भी जारी किए है। बावजूद इसके भट्टा मालिक ने बिना भू रुपांतरण एवं बिना खनन विभाग की अनुमति के ही हजारों ट्राली मिट्टी खोदकर ईट थपाई के लिए एकत्रित कर दी है। विरोध करने पर भट्टा मालिक द्वारा धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने इस प्रकरण में माइन्स इंजीनियर के पास भी शिकायत दी है।