पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं करेंगे आॅनलाइन फीडिंग

नहीं करेंगे आॅनलाइन फीडिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाखेड़ा. ब्लाॅकमें संचालित निजी विद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक में रविवार को फीस निर्धारण के लिए लागू हुई प्रक्रिया लागू को अव्यवहारिक करार देते हुए इसके विरोध का निर्णय लिया गया। प्रबंधकों ने बताया कि यह प्रक्रिया तकनीकी तौर पर अव्यवहारिक है। ऐसे में इसकी विसंगतियों को दूर किए जाने तक वह इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। संरक्षक नारायण सिंह ने बताया कि सभी विद्यालय संचालक सोमवार को ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी गंगासिंह गुर्जर से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे और इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दक्ष प्रशिक्षकों की मांग करेंगे। अध्यक्ष विनोद पटसारिया ने कहा कि सभी संचालक राज्य के छात्रों के हित में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करें। लेकिन राज्य सरकार की अनुचित नीतियां जो विद्यालयों के संचालन में अवरोध खड़ा कर रही है उनका पुरजोर विरोध करें। जिससे विद्यालय संचालन सुगम बनाया जा सके।