भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित
आदर्श विद्या मंदिर में प्रवास कार्यक्रम आयोजित
हिंदी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
भारतविकास परिषद की ओर से रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित हुई। शाखा सरमथुरा द्वारा कस्बे के माध्य. आदर्श विद्या मन्दिर किड्स ब्राइट स्कूल में भारत को जानो प्रथम चरण की प्रतियोगिता रविवार को दो वर्गों में आयोजित हुई।
कक्षा 6 से 9 10 से 12 के करीब 500 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र/छात्राओं ने भारत विकास परिषद की पहल को सराहनीय बताया एवं भारत के सामान्य ज्ञान से परिचय कराने के लिए भारत विकास परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर परिषद के सदस्य विजय सिंघल, नरेन्द्र मोदी, अश्विनी गोयल, सुनील मित्तल,रूपेश शर्मा, प्रेम नारायण सोनी, विष्णु मित्तल, विष्णु शास्त्री, दीपक गर्ग सहित समाज सेवी मौजूद थे
बसेड़ी:अग्रवालधर्मशाला में भारत विकास परिषद शाखा बसेड़ी की ओर से भारत को जानो कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रथम चरण की इस प्रतियोगिता में लिखित टेस्ट हुए। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग वरिष्ठ वर्ग के कुल 160 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। शाखा उपाघ्यक्ष कैलाश चन्द गोयल, गोविंद गर्ग, दिनेश मित्तल मदनलाल मंगल ने प्रतियोगिता का समापन कराया। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण की प्रतियोगिता का आयोजन मौखिक रूप में बाड़ी में कराया जायेगा।
बसेड़ी. अग्रवाल धर्मशाला में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
सरमथुरा. परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र/छात्राएं।