गौतस्करों का आतंक व्यक्ति पर हमला
राजाखेड़ा. आरएसीबटालियन को मुख्यालय से अटैच करने के बाद क्षेत्र में गोतस्करी के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर नाकाबंदी होने की वजह से गोतस्कर बेधड़क क्षेत्र में घुस आते है और दिन प्रतिदिन गायों की चोरी कर उत्तरप्रदेश के कट्टी घरों में पहुंचा रहे है। चोरी के दौरान जाग होने पर यह बदमाश लोगों पर हमला करने से भी नहीं चूकते।
इस गिरोह ने इन दिनों लोगों की रातों की नींद को उड़ा दिया है। क्षेत्र के लोग पूरी रात जाग जाग कर गायों की रखवाली कर रहे है। मंगलवार की रात्रि को बछेकी मंदिर के पास रहने वाले छकोडी लाल पुत्र राम सिंह के घर गौ तस्करों ने धावा बोला था। उनके घर में बंधी गायों को खोलकर तीन हथियार बंद लोग पिकअप गाड़ी में लादकर ले ही जा रहे थे कि छकौड़ी लाल की नींद खुल गई। उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर जान लेवा हमला कर दिया। इस बीच पड़ोसियों ने आकर उसकी जान बचाई। जबकि हथियारों के बल पर गौ तस्कर भाग गए। पीड़ित ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाल तक आरएसी की छठी बटालियन मुख्यालय राजाखेड़ा था। उस समय स्थानीय गश्त व्यवस्था में सहयोग के साथ आगरा रोड पर छीतापुरा मोड एवं पिनाहट रोड पर सिघ्यापुरा के पास स्थानीय नाकाबंदी में आरएसी की सेवाएं लेती थी। इससे उत्तर प्रदेश से आने जाने वाले अपराधी पर नकेल कसना आसान हो गया था।