हरवीर फौजी बने अध्यक्ष
हरवीर फौजी बने अध्यक्ष
राजाखेड़ा। पतंजलियोगपीठ की भारत स्वाभिमान ट्रस्ट राजाखेड़ा कार्यकारिणी पुनर्गठन किया गया। जिसमें हरिवीर फौजी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं योगेन्द्र राना को प्रभारी, जगदीश प्रसाद युवा प्रभारी, प्रकाश देवी महिला प्रभारी, कालीचरण शर्मा संवाद प्रभारी, रमेश चन्द वर्मा वृक्षारोपण प्रभारी, राजेन्द्र सिंह किसान प्रभारी, मनीष उपाध्याय सोशल मीडिया प्रभारी को मनोनीत किया गया।