- Hindi News
- चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, सौंपा ज्ञापन
चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, सौंपा ज्ञापन
राजाखेड़ा | कस्बेके वार्ड 21 रोहाई मोहल्ले का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिन से खराब है। इससे मोहल्ले वासी अंधेरे में अपना जीवन यापन कर रहे है। जिसकी शिकायत डिस्कॉम को प्रतिदिन की जा रही है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। मोहल्ले वासियों ने एसडीएम इन्द्राज सिंह को ज्ञापन सौंपकर खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।