सचल वाहन से विधिक सेवा का प्रचार प्रसार
राजाखेड़ा| क्षेत्रमें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भिजवाए गए वाहन से ताल्लुका विधिक सेवा क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया गया। ताल्लुका सचिव सुरेन्द्र सिंह एवं न्यायालय स्टाफ द्वारा ग्राम सिघावली खुर्द, गोपालपुरा, डोंगरपुर, देवखेड़ा, पहाड़ी, मछरिया में सचल वाहन से 14 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत चैक अनादर प्री लिटिगेशन के प्रकरण का निस्तारणों का आह्वान किया। प्रीलिटिगेशन के माध्यम से पूर्व ही कर्जदारों बैंक पक्षकारों को आपसी समझाइश के माध्यम से ऋण में भारी छूट दिलाकर कर्ज चुकता कर कर्जदारों के विरुद्ध वसूली प्रकिया समाप्त की जाएगी।
बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के प्रबंधक गिर्राज प्रसाद मीणा द्वारा प्री लिटिगेशन के माध्यम से ऋण वसूली को अनूठी पहल बताया। राजाखेड़ा के विभिन्न गांवों में घूमता हुआ सचल वाहन न्याय पुलिस चौकी बस स्टैंड पहुंचने पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन लाल सोनी ने लोगों को संबोधित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की प्रकिया, महिला अत्याचार भ्रूण हत्या कानून, वाहन दुर्घटना जैसे मामलों मे क्षतिपूर्ति आदि के कानूनों की जानकारी दी।