पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

16 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाखेड़ा. दिहोलीथाना क्षेत्र में अवैध तरीके से रेता खनन के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने इस मामले में 16 टैक्टर चालकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। राजाखेड़ा क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह के साथ रमेश चन्द राजपूत सह वनपाल, चंद्रकांत सक्सैना वनरक्षक, किशन सिंह वनरक्षक, गोपालसिंह वन रक्षक, वृक्षपालक माखनसिंह, भीकमसिंह वृक्षपालक, प्रवीण कुमार शर्मा इस कार्रवाई में शामिल रहे।

प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए अपने रिपोर्ट में बताया है कि मछरिया से अण्डवापुरैनी रोड पर गश्त के दौरान गुरुवार की सुबह बीचकापुरा के पास सामने से आते हुये 16 टेक्टर मय ट्रोलियों के दिखे। इनमें अवैध रुप से रेता ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान रोके गए टेक्टर की ट्रोलियों में चंबल रेता भरा हुआ था। टेक्टर चालकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि चंबल रेता को चंबल अम्यारण्य अण्डवापुरैनी घाट से लाया गया है। चालकों ने नाम बताने से इंकार किया एवं टेक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं थे। इस कारण टेक्टरों के इंजन नम्बर चैसिस नंबर नोट किये गये।