स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत बैठक
राजाखेड़ा. नगरपालिका की ओर से स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चन्द सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका के पास जब संसाधन ही नहीं है, तो इस कार्यक्रम का औचित्य ही क्या है। अधिशाषी अधिकारी श्याम विहारी गोयल ने कहा कि सरकार की मंशानुसार राजाखेड़ा को पूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए सभी को एक साथ संकल्प लेना होगा। अध्यक्ष रमेश चन्द सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित कार्यक्रम किसी पार्टी का नहीं है वरन आमजन का है।