बिजली कटौती से मरीज परेशान
राजाखेड़ा. क्षेत्रमें सोमवार सुबह 5 बजे से गुल हुई बिजली दोपहर 12 बजे के बाद ही बहाल हो पाई। इसका सर्वाधिक असर राजकीय चिकित्सालय पर पड़ा, जहां बिजली के अभाव मे एक्सरे और मरीजों की कई जांचों का कार्य ठप हो गया। मौसमी बीमारियों में बढ़ी मरीजों की संख्या को देखते हुए अव्यवस्था रही। मरीजों का इलाज बिना जांचों के ही किया गया। एक्सरे काउंटर पर लोगों की भीड़ रही। एक्सरे कराने पहुंची बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी ने चिकित्सालय प्रबंधन की लापरवाही को कोसा। बिजली की समस्या आए दिन बनी रहती है।